HomeBiharनवादा में वज्रपात का कहर, तीन की घटनास्थल पर हुई मौत, एक...

नवादा में वज्रपात का कहर, तीन की घटनास्थल पर हुई मौत, एक की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए. हादसा मंगलवार की शाम का है, जहां रजौली थाना क्षेत्र के एकअंबा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की जान गई है. जख्मी को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मजदूर खेत में काम कर रहे था. इसी बीच वर्षा होने लगी और सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छुप गए. इसी दौरान कुछ देर के बाद आकाशीय बिजली गिरने से तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर बारिश रुकने के बाद तीनों लोगों पर पड़ी तो तुरंत दौड़कर सभी लोगों को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों मृतक की पहचान कर ली गई है.

डीएसपी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित मदद की है. जख्मी एक व्यक्ति थे, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका इलाज किया जा रहा है. वही तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जहां मृतक की पहचान कुमकुम राजवंशी का पुत्र इंद्रदेव कुमार, सिकंदर राजवंशी का पुत्र विक्रम कुमार और मनु कुमार के रूप में की गई है. सभी एकअंबा गांव के ही रहने वाले हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home