HomeBihar25 सितंबर से 'बिहार यात्रा' पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, अरवल के कुर्था...

25 सितंबर से ‘बिहार यात्रा’ पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, अरवल के कुर्था से होगी शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपना आधार मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम कर रही हैं और सदस्यता अभियान चल रही हैं। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा भी अगले साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा कर एनडीए को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसे लेकर अन्य पार्टियों की तरह मेरी पार्टी भी सदस्यता अभियान चला रही है। 25 सितंबर से हम बिहार यात्रा करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत अमर शहीद जगदेव बाबू की पावन धरती कुर्था से होगी। कुशवाहा से पहले बिहार में प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव की ‘यात्रा’ चल रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बिहार यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए में शामिल सभी दलों के स्थानीय कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें की जाएंगी।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, महादलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, पिछड़ों और महिलाओं को न्याय दिलाने में बाधक कॉलेजियम व्यवस्था को समाप्त करने के बारे में भी चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments