HomeBiharJDU प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, खूब गरजे मंत्री अशोक चौधरी, कहा...

JDU प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, खूब गरजे मंत्री अशोक चौधरी, कहा : नीतीश के सपनों का बनाएंगे झारखण्ड

लाइव सिटीज, रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जनता दल (यू) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक को सबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी जी ने कहा कि ‘दो वर्ष पहले नेता ने हमें इस प्रदेश का प्रभारी बनाया और इसके बाद से सह प्रभारी मनोज यादव और प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जी के साथ प्रदेश भर में घूम- घूमकर पार्टी की वर्तमान स्थिति को जानने की कोशिश किए।”इसके पहले पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के झारखंड आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सम्मानित कार्यकर्ता साथियों के साथ स्वागत-अभिनंदन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘आज हम बिहार में एक मज़बूत पार्टी के रूप में खड़े हैं, हमारे नेता ने काम करके बिहार को आगे बढ़ाया। जब नेता को काम करने का अवसर मिला, तब बिहार मात्र 22 हजार करोड़ के बजट वाला राज्य था और आज वह बिहार 2 लाख 80 हजार करोड़ का बजट हुआ है। जब झारखंड से बिहार अलग हुआ था, तब लोग कहते थे कि बिहार में बस लालू और बालू है, बिहार में और कुछ नहीं और नीतीश कुमार जी ने अपनी दूरदर्शिता से उस बिहार को देश का सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बना दिया है।

नेता के मन में दर्द है कि झारखंड में भी हमारी पार्टी मजबूत हो और इसीलिए उन्होंने खीरू महतो जी जैसे वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने का काम कियाl’ अशोक चौधरी ने कहा कि ”क्या हमने अपने नेता की भावना के अनुरूप पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया, आप सब घर जाकर यह सवाल स्वयं से पूछिएगा! हम यह बातें बता पा रहे हैं कि क्यूंकि हम लंबे अरसे से विभिन्न संगठनों के साथ रहे हैं, और यह कह सकते हैं कि संगठन जात से नहीं होता है, संगठन उस समर्पित व्यक्ति से होता है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने संगठन की तरफ आकर्षित करता है उन्हें सदस्य बनाता है और संगठन को मज़बूत करता है।”

आगे उन्होंने कहा कि “नेता का काम है रेस वाला घोड़ा को लाने का और उसपर सवारी करके आगे बढ़ने का और हमारे नेता ने इस प्रदेश में खीरू महतो जी को स्थापित किया और अब उनकी जवाबदेही है कि प्रदेश में संगठन को कैसे मज़बूत बनाया जाए। सिर्फ यही चुनाव हमारे लिए नहीं है। अभी हमारे ऐसे कई कार्यकर्ता हैं, जिनकी उम्र 30-35 साल है, उनको अभी 20 साल की राजनीति झारखंड में करना है, हम उस 20 साल की राजनीति को देख रहे हैं। इस चुनाव से आगे बढ़कर हमें यह सोचना है कि कैसे अपने बलबूते पर हम झारखंड में पार्टी का परचम लहराएं और आज हम जानते हैं कि जेडीयू के पास झारखंड में किसी भी पार्टी से ज्यादा potential है लेकिन हम उसे पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि तमाम साथियों से यही कहेंगे कि कितनी सीटें मिलती हैं और किसको मिलती हैं, ये फैसला नीतीश कुमार जी और संजय झा जी को करना है, हमलोग सिर्फ सिपाही हैं और आदेश का पालन करते हुए पार्टी को मज़बूत करेंगे।” दूसरों को भी एहसास कराना पड़ेगा कि हम झारखंड में भी मज़बूत हैं और इसके लिए हमें बड़े आयोजन करने होंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना होगा, सम्मेलनों का आयोजन करना होगा क्यूंकि हमें 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य रखना होगा, हमें जितनी भी सीटें मिले, सभी पर जीत हासिल कर दिखाएंगे। हम विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले समय में नीतीश कुमार के सपनों का झारखंड बनाकर दिखाएंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जी ने की। साथ में बिहार मंत्रिमंडल के हमारे सम्मानित साथी श्रवण कुमार जी, MLA सरयू राय जी, MLC व सह प्रभारी झारखंड विजय सिंह जी, MLA व सह प्रभारी मनोज यादव जी, मधुकर सिंह जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष जदयू रेणु देवी जी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथियों की भी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments