HomeBiharझारखंड में अपने गठबंधन के साथियों सहित पूरी मज़बूती के साथ चुनाव...

झारखंड में अपने गठबंधन के साथियों सहित पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी जदयू: अशोक चौधरी

लाइव सिटीज, पटना: जनता दल (यूनाइटेड) की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए अशोक चौधरी मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार सह झारखंड प्रदेश जदयू प्रभारी और सह प्रभारी मनोज यादव MLA, के साथ आज रविवार को पटना से बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, राँची पहुँचने पर झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष – राज्यसभा सांसद खीरू महतो, मधुकर सिंह, सागर कुमार और श्रवण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया।

वहाँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि हम यहाँ झारखंड में अपने गठबंधन के साथियों के साथ पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और झारखंड में सरकार बनायेंगे।

इसके बाद डोरंडा, राँची में हज़रत क़ुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह पर चादरपोशी कर प्रदेश की जनता के सुख शांति के साथ-साथ बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के स्वस्थ जीवन के लिए भी दुआ मांगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments