HomeBiharतेजस्वी यादव और लालू परिवार पर भड़के अनंत सिंह, खूब सुना दिया

तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर भड़के अनंत सिंह, खूब सुना दिया

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज तेजस्वी के उस बयान पर भड़के जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर कई आरोप लगाए थे. अनंत सिंह ने कहा तेजस्वी बकर-बकर करता है वो घोटालेबाज है. अनंत सिंह का आज सिविल कोर्ट में एमपी एमएलए कोर्ट में रामजन्म यादव की हत्या के मामले में पेशी हुई है. इस मुद्दे पर अनंत सिंह ने कहा मुझे नाम देकर फंसाया गया था. कंप्रोमाइज हो चुका है, कल रिहाई होगी

अंनत सिंह ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है. आगे चुनाव लड़ूंगा. मजबूती के साथ आगे नीतीश कुमार के साथ राजनीति करूंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जब तक जिंदा रहेंगे तब तक मुख्यमंत्री रहेंगे. किसी की कुछ नहीं चलेगी. अंनत सिंह ने तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घेरने के सवाल पर कहा कि उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है. वह लोग बेवजह के बकर-बकर करते रहते हैं.

अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी कोई लायक नहीं है. जो मुझ पर बयान देगा, जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने के लायक भी नहीं समझता हूं. नीतीश कुमार घोटाले बाज नहीं बल्कि तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं. घोटालेबाज तेजस्वी हैं जनता जान रही है कि किसका बाप कितनी बार घोटालेबाजी में जेल गया है. तेजस्वी की पार्टी को विधानसभा चुनाव में 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल होगी. मैं विधायक के रूप में मोकामा से फिर 2025 में चुनाव जीत कर सामने आऊंगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home