HomeBiharचिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की...

चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को एक बार फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अध्यक्ष चुना गया है। रांची में आयोजित पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इस मौके पर लोजपा-आर की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा गया कि पार्टी को उनके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है। पार्टी उनके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी।

चिराग पासवान ने इस मौके पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो पद्म विभूषण रामविलास पासवान के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हमलोग एनडीए का हिस्सा हैं। झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। ‘सबका साथ, सबका विकास’ को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में लोजपा-आर झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए के नेतृत्व में विकसित झारखंड बनेगा। हेमंत सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। लोग अब बदलाव चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments