HomeBiharप्रदेश में मानसून हुआ कमजोर, उत्‍तर बिहार में अगले 3-4 दिन बारिश...

प्रदेश में मानसून हुआ कमजोर, उत्‍तर बिहार में अगले 3-4 दिन बारिश की संभावना नहीं

लाइव सिटीज, पटना: प्रदेश में मानसून के कमजोर होने का असर उत्तर बिहार के मौसम पर पड़ने लगा है। आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन से चार दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं अगले चार से पांच दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस अवधि में पुरवा चलेगी। इसकी रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे हो सकती है।वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बारिश की संभावना में कमी आई है। इस कारण उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments