HomeBiharशिक्षकों के लिए खुशखबरी: पति-पत्नी एक ही स्कूल में कर सकेंगे काम

शिक्षकों के लिए खुशखबरी: पति-पत्नी एक ही स्कूल में कर सकेंगे काम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बयान दिया है की बिहार में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है जो दो से तीन सप्ताह में शिक्षकों के तबादला को लेकर नीति निर्धारण करेगी. जरूरी नहीं है कि पूरे बिहार में शिक्षकों का तबादला किया जाए. जहां जरूरी होगा वही तबादला होगा. सुनील कुमार ने कहा कि तबादला पॉलिसी बनाने के बाद इस साल हम लोग शिक्षकों का तबदला भी करेंगे.

सुनील कुमार ने कहा कि हम लोगों की कोशिश होगी शिक्षकों के तबादले में यदि पति-पत्नी शिक्षक हैं या फिर स्वास्थ्य का कोई इश्यू है उसे प्राथमिकता दी जाए, जिससे स्कूल में पठन-पाठन का कार्य सही ढंग से चल सके.

बता दें कि नियोजित शिक्षकों के तबादला को लेकर लंबे समय से शिक्षक संघ मांग करता रहा है. सरकार की तरफ से लगातार आश्वासन भी दिया जाता रहा है. और अब नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी आश्वासन दे रहे हैं कि इसी साल से शिक्षकों को तबादला का लाभ मिलेगा. जल्द ही पॉलिसी तैयार हो जाएगी और जिन्हें भी जरूरी होगा उनका तबादला किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home