HomeBiharपटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद, भीषण गर्मी को...

पटना के सभी स्कूल इस दिन तक रहेंगे बंद, भीषण गर्मी को लेकर DM ने जारी किया नया आदेश

लाइव सिटीज, पटना: भीषण गर्मी को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने स्कूलों को यह आदेश जारी कर दिया है। 

पटना डीएम की कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

ऐसे में पटना जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 18 जून से लागू होगा और 19 जून तक प्रभावी रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home