HomeBiharबिहार कांग्रेस की प्रवक्‍ता जया मिश्रा का निधन, मुंबई के टाटा मेमोरियल...

बिहार कांग्रेस की प्रवक्‍ता जया मिश्रा का निधन, मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में ली आखिरी सांसें

लाइव सिटीज, पटना: बिहार कांग्रेस की जुझारू नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता जया मिश्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जया मिश्रा लंबे समय से बिहार कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं। कांग्रेस के सभी आयोजनों में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं। पार्टी ने उनकी लगनशीलता को देखते हुए उन्हें बिहार कांग्रेस का प्रवक्ता भी नियुक्त किया था।

जया मिश्रा बीते दिनों स्वास्‍थ्य समस्या से जूझ रही थीं। पिछले दिनों इलाज के लिए उन्हें मुंबई भी ले जाया गया। जहां टाटा मेमोरियल अस्पताल में ही इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। जया मिश्रा के निधन के बाद पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, प्रेम चंद मिश्रा, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, लाल बाबू लाल समेत अन्य नेताओं ने बयान जारी कर कहा जया मिश्रा एक संवेदनशील नेत्री थी। उनकी कमी पार्टी में हमेशा महसूस की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home