HomeBiharराबड़ी आवास पहुंची SIT, रोहिणी आचार्य के मामले में हुई पूछताछ

राबड़ी आवास पहुंची SIT, रोहिणी आचार्य के मामले में हुई पूछताछ

लाइव सिटीज, पटना: सारण हिंसा मामले में लालू प्रसाद यादव के घर 23 मई दिन गुरुवार को पुलिस विभाग की विशेष टीम पहुंची थी. पुलिस विभाग की विशेष टीम ने रोहिणी आचार्य के साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड घूमने मामले में बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की. एसआईटी की टीम राबड़ी देवी के आवास पर करीब 30 मिनट तक रही और पूछताछ करने के बाद वहां से निकल गई.

गौरतलब है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गंभीर आरोप लगाया था.सम्राट चौधरी का आरोप है कि रोहिणी के साथ घूमने वाले गार्ड्स असल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड हैं. यह कानून का उल्लंघन है।.इसी को लेकर गुरुवार की दोपहर पुलिस की एक टीम राबड़ी आवास पहुंची और जांच की.आपको बता दें कि सारण चुनावी हिंसा मामले में SIT का गठन किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home