HomeBiharपूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम...

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

लाइव सिटीज, पटना: राजनितिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रहा है. जहां बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का आज (13 मई) निधन हो गया. दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. गले के कैंसर से पीड़ित थे.

सुशील मोदी का नाम जब दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं हुआ तभी उन्होंने बताया था ”पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा. PM को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.

सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था. बिहार के जाने माने नेता थे. भारतीय जनता पार्टी में बतौर नेता और बिहार के तीसरे उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसके अलावे बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. सोमवार की शाम उनका निधन हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home