HomeBiharराजीव प्रताप रूडी पर भड़की रोहिणी आचार्य, कहा- प्रॉपगेंडा की आड़ में...

राजीव प्रताप रूडी पर भड़की रोहिणी आचार्य, कहा- प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छिपाते हैं

लाइव सिटीज, पटना: सारण लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरी रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने प्रतिद्वंदी और बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी पर हमला बोला है। रोहिणी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पराजित होने की प्रबल संभावना से ग्रसित लोग ही झूठे-भ्रामक प्रचार- प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छिपाते हैं। गलत नहीं कहा- माना और जाना गया है कि खोखले बर्तन खोखली चीजें- खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं।

रोहणी आचार्य ने आगे लिखा की लड़ना है तो सामने से लड़ो, कब तक लड़ोगे डरे-छिपे। ये पोस्ट रोहिणी ने उस बयान पर किया है, जिसमें राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि चुनावी हलफनामे के अनुसार रोहिणी का पता है पटना है छपरा नहीं. जीत गईं तो उनसे मिलने के लिए अंतरिक्ष या सिंगापुर जाना होगा।

बता दें कि जब से रोहिणी आचार्य ने नामांकन किया है, उसी दिन से बीजेपी ये आरोप लगा रही है कि उनके नामांकन में दी गई जानाकारी सही नहीं है। ये सवाल उठने लगे कि क्या रोहिणी आचार्य का नामांकन रद्द हो जाएगा? हालांकि आरजेडी के राष्ट्रीय प्रपक्ता नवल किशोर ने पोस्ट कर दावा किया है कि रोहिणी आचार्य का नामाकंन मंजूर हो गया है, उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल भ्रम फैला रही है।

बता दें कि 20 मई को पांचवें चरण में सारण में वोटिंग होगी, जहां रुडी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home