HomeBiharआंधी और बारिश देगी बिहार के लोगों को गर्मी से राहत, मौसम...

आंधी और बारिश देगी बिहार के लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में भीषण गर्मी और गर्म पछुआ हवा से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. 06 मई से मौसम करवट लेने वाला है. इसका असर रविवार 05 मई से ही दिखने लगा है. पछुआ हवा की जगह नमी युक्त पूर्वा हवा चलने लगी है. मौसम विभाग पटना के मुताबिक  6-11 मई तक आंधी, मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी भी जारी कर दी है. 

बिहार के पूर्वी हिस्से में रविवार से ही नमी युक्त पूर्वा हवा का प्रवाह शुरू हो चुका है, जो पूरे प्रदेश में 6 से 11 मई तक रहेगा. इस दौरान कई जिलों में 10-50 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान है. हवा 40-50 किमी/घंटे के रफ्तार से चलेगी. बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ वर्षा और ठंडी हवा के झोके लोगों को राहत देंगे. 

पटना मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 5 मई को भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और खगड़िया में बादल छाए रहेंगे. बारिश की भी संभावना बनी रहेगी. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि अधिकतम तापमान में और ज्यादा कमी आने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home