HomeBiharपटना में आग लगने से अब तक 6 लोगों की मौत, सीएम...

पटना में आग लगने से अब तक 6 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में सुबह स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक होटल में आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई जबकि कई झुलसे हैं जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है.

सीएम नीतीश कुमार ने इस अगलगी की घटना में हुई छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है.

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home