HomeBiharआज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा, कटिहार में करेंगे...

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा, कटिहार में करेंगे रैली

लाइव सिटीज, कटिहार: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत बिहार की 5 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है. पहले फेज की 4 सीटों पर कम वोटिंग पर्सेंटेज के कारण एनडीए की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में दूसरे चरण का चुनाव एनडीए के लिए चुनौती भरा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज कटिहार पहुंच रहे हैं. जहां से वह सीमांचल इलाके को साधने का प्रयास करेंगे.

दोपहर 12:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे और 12:40 पर पूर्णिया से कटिहार के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:00 बजे के वह कटिहार पहुंचेंगे. 1:05 बजे गृह मंत्री हैलीपैड से सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:15 पर गृह मंत्री राजेंद्र स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां 2:05 तक रहेंगे.

आपको बता दें कि 2:05 पर गृह मंत्री सभा स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे. 2:15 पर गृह मंत्री हेलीपैड से पूर्णिया हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे और 2:35 पर पूर्णिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home