HomeBiharलोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों...

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग काफी गंभीर नजर आ रहा है. चुनावों में किसी तरह से धांधली ना हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से लगातार बड़े से छोटे स्तर तक के पदाधिकारीयों और अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. 

इसी कड़ी में बिहार में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें सचिव पद के भी तीन अधिकारी शामिल हैं. शनिवार (13 अप्रैल) को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को लघु संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह को राजस्व पर्षद के सचिव के तौर पर ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा लघु जल संसाधन विभाग के सचिव आशिमा जैन को तबादला कर नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है. अब गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त की जिम्मेदारी अनिल झा को सौंपी गई है. वह अभी तक राजस्व पर्षद के सचिव थे. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को नगर विकास विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home