HomeBihar'पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं...' पूर्व डिप्टी...

‘पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं…’ पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने दी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को कैंसर हुआ है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदा आभारी और सदैव समर्पित रहूंगा.

बता दें कि सुशील मोदी लंबे समय तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे हैं. बिहार की सियासत में उनकी एक अलग पहचान है. नीतीश के साथ उनकी जोड़ी काफी खास मानी जाती रही है. इस बीमारी के कारण वो पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर थे.

उन्होंने काफी दिनों तक इस बीमारी को छुपाए रखा. अब जाकर उन्होंने बताया है कि उन्हें कैंसर है. जाहिर है आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार बीजेपी के लिए यह एक बड़ा धक्का है. पार्टी में उनकी सक्रियता काफी खास रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home