HomeBiharपप्पू यादव को टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने...

पप्पू यादव को टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नाम लिए बगैर राजद पर किया हमला, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना: टिकट मिलने के बाद पहली बार शिवहर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे । पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद का नाम लिए बगैर कहा कि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अभी फैसला हुआ नहीं है और एक पार्टी अपना सिंबल बांट रही है। दूसरे लोग टकटकी लगा रहे हैं कि हमारा क्या होगा।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने पार्टी को मर्ज करता है और कहता है कि मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार के एक पार्टी के नस-नस में अराजकता भरा हुआ है। तानाशाही है, और वह जब-जब मजबूत होता है बिहार भयाक्रांत हो जाता है।

आनंद मोहन ने वाम दल और कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि दोनों दलों को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि हमारी स्थिति पूर्व में कैसी थी और अब लालू जी के साथ आने के बाद क्या हो गई है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें लालू की पार्टी से पिंड छुड़ा लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home