HomeBiharकांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से...

कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से फिर लड़ेंगे चुनाव

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में जानकारी दी. कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी. कांग्रेस की इस सूची से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हम (कांग्रेस) अब चुनाव मोड में आ चुके हैं. एक तरफ हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. यात्रा अब गुजरात पहुंच चुकी है और कई राज्यों को कवर कर चुकी है.17 मार्च को मुंबई में विशाल रैली होगी. उन्होंने कहा कि हमने INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के सभी नेताओं को मुंबई रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.’

वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार बनने पर किसानों की मांगों को पूरा करने के साथ ही 30 लाख युवाओं को नौैकरी देगी. उन्होने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार ने अपने किए गए वादों को पूरा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home