HomeBiharबिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र में पशुपति पारस ने बनाया लोकसभा प्रभारी,...

बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र में पशुपति पारस ने बनाया लोकसभा प्रभारी, एनडीए के मिशन-40 के लिए पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं को सौंपी जिम्मेवारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने को लेकर तैयारी तेज कर दीं है। इसी के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने पार्टी के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को  प्रभारियों नामों की लिस्ट जारी की।

पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के विधान पार्षद भूषण कुमार को सारण, अनिल चैधरी पूर्व विधायक को हाजीपुर, सुनील पांडेय पूर्व विधायक को नालंदा, गोपाल अग्रवाल पूर्व विधायक को अररिया, सुनीता शर्मा पूर्व विधायक को सुपौल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह को जमुई, राष्ट्रीय महासचिव डाॅ उषा शर्मा को पटना साहिब, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह को औरंगाबाद, संजीव रंजन उर्फ बिटू गुप्ता को समस्तीपुर, कृष्ण राज पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.सी/एस.टी प्रकोष्ठ को दरभंगा, श्रवण कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता को खगड़िया, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय श्रराफ को पाटलिपुत्रा, डाॅ मधुकर प्रदेश महासचिव को गया, सुरेश निषाद को मुंगेर, हीरा प्रसाद मिश्रा को नवादा, इन्द्र भूषण सिंह (टूनटुन सिंह) को वैशाली, घनश्याम कुमार दाहा को शिवहर, अम्बिका प्रसाद बिनू को जहानाबाद, चंदन सिंह को सासाराम, रंजीत पासवान को पश्चिम चम्पारण, चंदन कुमार सिंह को पूर्वी चम्पारण, प्रमोद कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, आकाश यादव को मधेपुरा के प्रभारी बनाया गया है

वहीं जयप्रकाश गुप्ता (नक्कू गुप्ता) को सीतामढ़ी, ब्रहमदेव राय को मधुबनी, प्रदीप यादव को झंझारपुर, रणजीत कुमार को पूर्णियाँ, ऐहतेशाम को किशनगंज, डाॅ संदेश यादव को आरा, तेजनारायण यादव को बक्सर, राजेश सिंह को वााल्मीकिनगर, मुंगेरी पासवान को काराकाट, अफाक सलानी को कटिहार, चंदन गाँधी को गोपालगंज, दिग्विजय चैरसिया को सिवान, देव कुमार सिंह को महराजगंज, कामेश्वर सिंह को उजियारपुर, विकास रंजन (पप्पू सिंह) को बाँका, उपेन्द्र यादव को भागलपुर, पारसनाथ गुप्ता को बेगूसराय प्रभारी बनाया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home