HomeBiharकेके पाठक का राबड़ी देवी ने किया समर्थन, शिक्षकों को लेकर कह...

केके पाठक का राबड़ी देवी ने किया समर्थन, शिक्षकों को लेकर कह दी दो टूक बात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के फैसलों का समर्थन किया है और शिक्षकों की नौकरी के संबंध में बड़ा बयान दिया है।

बिहार विधानमंडल परिसर में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कड़क मिजाज वाले IAS अफसर पर बड़ा बयान दिया और कहा कि उन्होंने जो फैसला लिया है, वो सही लिया है। नौकरी पर जाने में क्या हर्ज है। जब जॉब कीजिएगा तो घर में बैठे तो नहीं कीजिएगा, फिर जाने में क्या हर्ज है?

इसके साथ ही पाला बदलने वाले विधायकों पर राबड़ी देवी ने दो टूक बयान दिया और कहा है कि ये बेशर्म लोग हैं, जो 10 और 20 करोड़ रुपये लेकर भाग रहा है। इन्हें शर्म आनी चाहिए। इन्हें इस्तीफा देकर जाना चाहिए वहीं, राबड़ी देवी ने करारा पलटवार करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव और आरजेडी के पास कोई नीति नहीं है तो फिर ये विधायक कहां से जीत कर आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home