HomeBiharबिहार में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, बाइक को टक्कर...

बिहार में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक से टकराई स्कार्पियो

लाइव सीरीज, कैमूर: बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसे 9 लोगों की मौत हो गई. घटना जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित देवकली के समीप की है. एक स्कॉर्पियों कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक ट्रक की चपेट में आ गया. घटना के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई की टीम शव को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला है.

जानकारी के अनुसार मरने वाले 8 लोग स्कॉर्पियो में सवार थे. एक बाइक चालक की भी मौत हुई है. स्कॉर्पियो सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही थी. जैसे ही मोहनिया एनएच दो के पास देवकली गांव के समीप पहुंची तभी स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरे लेन में चली गई. जिसके बाद दूसरे लेन में आ रहे कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद बाइक चालक और स्कॉर्पियों सवार समेत 9 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल घटना के बाद एनएच 2 पर लंबा जाम लग गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home