HomeBiharजदयू नेता छोटू सिंह ने नीतीश कुमार को भेंट किया वैष्णो देवी...

जदयू नेता छोटू सिंह ने नीतीश कुमार को भेंट किया वैष्णो देवी का प्रसाद और प्रतिमा, नई सरकार के गठन के बाद खुद जाकर करवाई थी विशेष पूजा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को वैष्णो देवी का प्रसाद और प्रतिमा भेंट की। इस दौरान विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर और सांसद संजय झा और विजय चौधरी मौजूद रहे।

बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन होने के बाद जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने बीते दिनों मुख्यमंत्री के लिए माता वैष्णों देवी जाकर विशेष पूजन किया था। वहीं माता की पिंडी स्वरूप के सामने यहाँ के पुजारियो से एक घंटा श्रृंगार पूजा करवाया। इस मौके पर छोटू सिंह ने सीएम नीतीश के लम्बी उम्र और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। वहीँ छोटू सिंह ने बिहार के लोगों के भी सुख समृद्धि की कामना की।

छोटू सिंह ने कहा आज नीतीश कुमार के कारण बिहार की एक नई पहचान बनी है और जंगलराज की छवि से बाहर निकलने में कामयाब हो पाई है। यहां विकास दर दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। साथ ही यहां रोजगार के लिए भी नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की युवतियों को नौकरियों में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। जिसके कारण पुलिस से लेकर शिक्षक नियुक्ति में बड़ी संख्या में महिलाओं को मौका मिल रहा है।

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया है। उसे मिसाल के तौर पर देखा जाता है। केंद्र की सरकार के साथ दुसरे राज्यों की सरकारें भी उनके किये कामों का अनुसरण करती है। छोटू सिंह ने कहा की पिछले 8 सालों से बिहार में शराबबंदी लागू है। जिसकी वजह से खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में भी सुधार आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home