HomeBiharसम्राट चौधरी का तीखा तंज, कहा : लूट और घोटालों का हिसाब...

सम्राट चौधरी का तीखा तंज, कहा : लूट और घोटालों का हिसाब दें नेता प्रतिपक्ष

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तीखा निशाना साधा है और तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लूट यात्रा करार दिया है।

पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि तेजस्वी की 20 फरवरी से निकलने वाली जन विश्वास यात्रा नहीं बल्कि लूटयात्रा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें लूटयात्रा निकालना था, इसमे उन्हें बताना चाहिए कि वे और उनके परिवार ने बिहार में भ्रष्टाचार कर कितनी संपत्ति अर्जित की है। कितना लूटा है? उन्होंने कहा कि पहले उन्हें अपने परिवार के भ्रष्टाचार के विषय में बताना चाहिए।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 20 फरवरी यानी मंगलवार से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं। वे 20 फरवरी से 29 फरवरी तक बिहार के विभिन्न इलाकों में जाएंगे और 32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments