HomeBiharबिहार के कई जेलों में छापेमारी से हड़कंप,जानें किस जेल से क्या...

बिहार के कई जेलों में छापेमारी से हड़कंप,जानें किस जेल से क्या मिला..

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क::बिहार के कई जेलों में छापेमारी हुई है.स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कई जेलों में छापेमारी की है,जिसके बाद संबंधित जेल में हड़कंप मचा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के बाढ़ उपकारा में छापेमारी हुई है.एसडीम शुभम कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ मंडल उपकारा में अचानक छापेमारी की.इस दौरान सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई लेकिन किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक समान वार्ड से बरामद नहीं हुआ है.

अचानक तलाशी से जेल के अंदर हड़कंप मच गया.छापेमारी के दौरान स्थानीय थानेदार प्रदीप कुमार के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।वहीं सारण के छपरा कारागार में भी छापेमारी की सूचना है.जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली है.वहीं सासाराम जेल में भी डीएम और एसपी ने छापेमारी की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home