HomeBiharट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, पिता-पुत्री और बेटे की गोली मारकर हत्या

ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, पिता-पुत्री और बेटे की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया. ये वारदात उस वक्त हुई जब रिश्तेदार के घर शादी में गए तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तिहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत की स्थिति बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले बालिग बेटी को गोली मारी फिर बेटे और पिता को गोलियों से भून दिया. ये सभी एक शादी समारोह में रिश्तेदार के घर गए हुए थे. साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव की पूरी घटना है.

मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है. मरने वालों में 21 वर्षीय पुत्री नीलू कुमारी, 25 वर्षीय बेटा राजेश यादव और 60 वर्षीय उमेश यादव हैं जो कि श्रीपुर गांव के रहने वाले हैं. वारदात किस वजह से अंजाम दिया गया इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home