HomeBiharन्याय यात्रा के दौरान आज रोहतास में राहुल गांधी की जनसभा, तेजस्वी...

न्याय यात्रा के दौरान आज रोहतास में राहुल गांधी की जनसभा, तेजस्वी यादव भी होंगे शामिल

लाइव सिटीज, पटना: राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के रोहतास जिले में पहुंच चुकी है. रोहतास के जमुहार में रात्रि विश्राम करने के बाद आज वो शिवसागर प्रखंड के खुरमाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सासाराम में वो रोड शो भी करेंगे. रोहतास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता उनके साथ-साथ हैं.

न्याय यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का डेहरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर उनका भव्य स्वागत किया. बताया जाता है कि औरंगाबाद से जैसे ही राहुल गांधी का काफिला डेहरी पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को घेर लिया. कार की अगली सीट पर बैठे राहुल गांधी ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्व स्पीकर और सासाराम से सांसद रह चुकी मीरा कुमार भी उनके साथ मौजूद रहीं.

वहीं इस यात्रा में कांग्रेस के सहयोगी आरजेडी नेता ने भी शामिल हुए. आज की यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है. आरजेडी नेताओं ने लोगों से अपील की है कि 16 फरवरी को सासाराम के इंटर कॉलेज धनेछा मैदान में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर राहुल गांधी के विचारों को सुनें. बता दें कि राहुल गांधी को देखने के लिए अच्छी-खासी संख्या में भीड़ जमा हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home