HomeBiharऔरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में तैनात एसएसबी जवान की मौत, छठ...

औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में तैनात एसएसबी जवान की मौत, छठ में लगी थी ड्यूटी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: औरंगाबाद जिले के देव सूर्यमंदिर में प्रतिनियुक्त एसएसबी जवान शंकर दास (28 वर्ष) की अचानक मौत हो गयी। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मंदिर में ड्यूटी करने के बाद वे स्कूल में बने कैम्प में आराम करने आ गए थे। वहीं उनकी तबियत बिगड़ी। आनन फानन में जवानों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शंकर दास सीतामढ़ी में पदस्थापित थे और अपनी टुकड़ी के साथ छठ के दौरान देव ड्यूटी करने आये थे। शंकर धनबाद के गोपीनाथ गांव के रहने वाले हैं। एएसपी अभियान ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home