HomeBiharबिहार में कनकनी के साथ बढ़ी ठंड, 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का...

बिहार में कनकनी के साथ बढ़ी ठंड, 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जिलों के तापमानमें 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. शुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस बांका का और सबसे अधिक तापमान वैशाली 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगले पांच-छह दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

वहीं, शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है. उत्तर बिहार में तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी भरी ठंड लोगों को महसूस हो रही है. ठंड से बचने के लिए अब हर कोई गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. जिससे ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है. बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूमतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 23% रहेगी, जो 3 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments