HomeBiharनीतीश के खिलाफ छठ के बाद दिल्ली के राजघाट पर धरना, कानूनी...

नीतीश के खिलाफ छठ के बाद दिल्ली के राजघाट पर धरना, कानूनी कार्रवाई भी करेंगे; जीतनराम मांझी का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के बाद वे देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे नीतीश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। बता दें कि जीतनराम मांझी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर स्मारक पर मौन धरना देने पहुंचे थे। मगर प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उनका धरना स्थगित हो गया।

HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमारे भगवान हैं। हम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके मौन धारण करना चाहते थे। मगर इसकी इजाजत नहीं दी गई। विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन यहां पर भी उन्हें माल्यार्पण से रोका जा रहा है।

मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में अपशब्द और शर्मनाक बातें कहीं। मुझ जैसे दलित नेता, जो नीतीश से उम्र में बड़ा है, राजनीतिक जीवन भी लंबा है, उसका अपमान किया। विधानसभा में चुने हुए सभी छोटे-बड़े सदस्य माननीय होते हैं, उनका आदर करना चाहिए। मगर नीतीश कुमार ने उनसे तू-तड़ाक और कहा कि कोई अक्ल नहीं है।

HAM सुप्रीमो ने कहा कि नीतीस ने सिर्फ जीतनराम मांझी का नहीं, बल्कि बिहार और देश के सभी दलितों का अपमान किया। एक राज्य का सीएम जो 13 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके मुंह से जो बातें आईं, वह विचारणीय है। आरक्षण बिल पर हमने समर्थन दिया। फिर उसमें विरोध की कौनसी बात है। उन्होंने प्रमोशन में दलितों के लिए 16 फीसदी आरक्षण की मांग की थी। इसकी समीक्षा का मुद्दा उठाया था। इस पर नीतीश भड़क गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home