HomeBiharबिहार में बढ़ रही सुबह-शाम ठंड, कई इलाके में छाया कोहरा, पछुआ...

बिहार में बढ़ रही सुबह-शाम ठंड, कई इलाके में छाया कोहरा, पछुआ हवा बढ़ायेगी परेशानी

लाइव सिटीज, पटना: पटना और इसके आस-पास के इलाके में सुबह-सुबह कुहासा दिखा. इस दौरान हल्की ठंड भी महसूस हुई. नवंबर की शुरुआत से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दोपहर के वक्त हल्की धूप खिलने की वजह से गर्मी महसूस हो रही. लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस हो रही. राज्य के कई जिले में इसी तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, आज बिहार में मौसम पूरे दिन शुष्क बना रह सकता है. पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नालंदा समेत अन्य जिले में मौसम शुष्क बना रह सकता है. लेकिन यह भी संभावना जताई गई है कि अभी बहुत ज्यादा अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home