HomeBiharनीतीश कुमार से आज के दिन न मिलें राहुल गांधी', जीतन राम...

नीतीश कुमार से आज के दिन न मिलें राहुल गांधी’, जीतन राम मांझी ने किया आग्रह, वजह भी बताई

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीतीश कुमार को हर तरीके से घेरने में लगे हैं. मांझी को लेकर नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ आज मंगलवार (14 नवंबर) को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा धरना पर है.

जीतन राम मांझी भी मौन सत्याग्राह पर हैं. पटना हाई कोर्ट स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास सुबह 11.30 बजे से यह कार्यक्रम है. इस बीच मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार की सुबह एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से खास आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि वह आज के दिन वह सीएम नीतीश कुमार से न मिलें.

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- “भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन. राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगे. स्व. महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?” बाल दिवस पर जीतन राम मांझी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनकी जयंती पर उन्हें नमन भी किया.

करीब एक सप्ताह पहले सीएम नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. महावीर चौधरी की तस्वीर पर नीतीश कुमार ने फूल चढ़ाए थे. उसके बाद कुछ फूल को नीतीश कुमार ने हंसते हुए अशोक चौधरी पर डाल दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home