HomeBiharतालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में मची...

तालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में मची चीख-पुकार, खेलने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

लाइव सिटीज, कैमूर/ब्रजेश: बिहार के कैमूर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।ये घटना कैमूर के रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव की है, जहां तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गयी है।

स्थानीय लोगों की माने तो गांव के ही तालाब में ही डूबने से बच्चों की मौत हुई है। लोगों ने आशंका जतायी है और कहा है कि बच्चे खेलने के लिए गये, जिसके बाद इस तरह की खबर सुनने को मिली है।

फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, बच्चों के डूबने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home