HomeBiharबिहार के ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट, यहां जानें मौसम का...

बिहार के ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट, यहां जानें मौसम का हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों मौसम सुहानाबना हुआ है. जिससे लोगों को ना ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है और ना ही अधिक ठंड. बीते 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पूपरी सीतामढ़ी का दर्ज किया गया. अगले 30 अक्टूबर तक पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

विभाग की मानें तो मौसम अभी 5-6 दिनों तक लोगों पर यूं ही मेहरबान रहेगा. प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम बदलने के कारण लोगों में खास बच्चों में मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी और बुखआर की शिकायत लगातार बनी हुई है. वहीं नवंबर महीने से पारा और नीचे गिरेगा और ठंड भी बेढ़ेगी. यानी छठ तक अच्छी खासी सर्दी बिहार में पड़ने लगेगी इसकी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक रात और दिन के तापमान में काफी अंतर है. पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में चल रही पछुआ हवा का प्रवाह 5.1 किमी तक जारी है. जिसके कारण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. हिमालय की तलहटी में हल्के स्तर का कोहरा रह सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home