HomeBiharतेजस्वी यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर क्या फैसला लिया? बीजेपी की...

तेजस्वी यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर क्या फैसला लिया? बीजेपी की बौखलाहट बढ़ गई है ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बीते कुछ दिनों में कई बार मुलाकात हुई है. कभी लालू यादव मिलने के लिए पहुंचते हैं तो कभी नीतीश कुमार भी उनसे मिलने चले जा रहे हैं. इन सबके बीच चर्चा है कि सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस रहा है. ऐसे में लोकसभा की 40 सीटों को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया है.

इस सवाल पर कि आप इंडिया गठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य हैं. सीट शेयरिंग वाली बात कब तक हो जाएगी? यह भी कहा जा रहा है कि आरजेडी के कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिनको निराशा हाथ लग सकती है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कयास का बाजार भी चालू रहना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बात समझ लीजिए कि सीट शेयरिंग को लेकर बिहार में कहीं कोई कठिनाई नहीं है. जब 2015 में विधानसभा के चुनाव में ज्यादा सीट थी तब आसानी से हो गई, तो ये तो 40 सीटों की बात है. यहां दिक्कत नहीं होने वाली है. दिक्कत उनको होने वाली है जो कूद-कूद कर गए हैं या उन्हें ले जाया गया है. वहां कौन किसको क्या करेगा इस पर बात करनी चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home