HomeBiharपटना पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-किसान के मुद्दों पर जल्द होगा आंदोलन

पटना पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-किसान के मुद्दों पर जल्द होगा आंदोलन

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत आज पटना पहुंचे. यहां पर उन्होंने जल्द ही आंदोलन करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर जल्द ही राज्य में आंदोलन करेंगे. ये आंदोलन एमएसपी से नीचे दाम मिलने के कारण आंदोलन होगा. एमएसपी गारंटी कानून के लिए बिहार किसानों का साथ दे.

कृषि रोडमेप पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को सिर्फ कागजों पर पैसा नहीं मिलेगा. बिहार में जल्द आंदोलन की तैयारी होगी. किसानों की आज जमीन लेंगे तो आज का दाम देना होगा. बिहार हमेशा से ही अपने स्कूलों और शिक्षा के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन अब लोग यहां से दूसरे राज्य में जा रहे हैं. ये सब एक साजिश के तहत हो रहा है. यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनी किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही हैं. बाजार कानून की वजह से इस तरह से हालात हो गए हैं. 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने इस दौरान बाजार समिति बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि  मंडी कानून बिहार में लागू होना चाहिए. CM नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वो CM नीतीश कुमार से जरुर मिलेंगे की कोशिश करेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार से समय मांगा हैं. ऐसे में अगर मौका मिला तो वो जरुर मिलेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो लालू यादव से भी मुलाकात करने की कोशिश करेंगे.  बता दें कि नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ करने की मुहीम शुरू की थी. इस दौरान उन्होंने देश में बीजेपी सरकार के खिलाफ एक मोर्चा खड़ा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home