HomeBiharमुख्यमंत्री ने BJP को दी चुनौती, कहा - अगर ताकत है तो...

मुख्यमंत्री ने BJP को दी चुनौती, कहा – अगर ताकत है तो हमें तोड़ के दिखाए

लाइव सिटीज, पटना: गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गांधी जी की प्रतिमा के पास राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को याद किया और कहा कि गांधी जी को याद कीजिए उन्होंने देश को आजाद कराया. हम लोग उन्हीं की बातों को मानकर आज भी काम कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी के द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर भी उन्होंने जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि अगर दम है तो हमें तोड़ के दिखाए. 

बीजेपी के द्वारा जेडीयू में टूट को लेकर के दावा करने पर सीएम नीतीश ने कहा कि किसी को तोड़ना है तो कहिए ना तोड़ दे बड़ा अच्छा है. अगर उनमें ताकत है तो हमें तोड़ कर दिखाए. वहीं, राज्य में हुई जातीय आधारित गणना और आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े को सार्वजनिक करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सारा काम हो गया है. बहुत जल्द ही आंकड़े भी सार्वजनिक कर दिए जाएंगे. जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है. वह अपना काम कर रहे हैं. जब सब कुछ तैयार हो जाएगा तो सभी चीजें सार्वजनिक कर दी जाएगी. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 9 पार्टियों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि बिहार में जाति आधारित गणना होनी चाहिए. ऐसे में अब उन सभी 9 पार्टियों को बुलाया जाएगा और सभी को यह बताया जाएगा कि क्या-क्या काम हुआ है और फिर जो भी आंकड़े हैं. उसे सबके सामने सार्वजनिक कर दिया जायेगा, ताकि सभी को इस बात की जानकरी हो सकें. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home