HomeBiharगोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने फिर लहराया परचम, बिहार मेडीकल के मेरीट...

गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने फिर लहराया परचम, बिहार मेडीकल के मेरीट लिस्ट में भी टॉप 10 पर रहा कब्ज़ा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार मेडीकल के मेरीट लिस्ट में एक बार फिर से गोल इन्सटीट्यूट के छात्रों ने अपना जलवा बिखेरा है। गोल इन्सटीट्यूट के छात्रों ने इस बार भी बिहार के टॉप टेन पर अपना कब्जा जमाया है। जहां ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित मेडिकल की परीक्षा में गोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं बिहार के स्टेट रैंक के ज्यादातर टॉपर्स गोल इन्सटीट्यूट के ही स्टूडेंट रहे। 

बि.सी.ई.सी.ई. बोर्ड द्वारा जारी बिहार स्टेट रैंक में गोल के सौम्य सिद्धार्थ रैंक 1 (बी.सी.), अमन राज रैंक 1 (ई.बी.सी.), देवांशु रैंक 1 (डी.क्यू.), स्नेहिल आनंद रैंक 2 (जेनरल.), पायल रानी रैंक 2 (एस.सी.), शशिकान्त कुमार रैंक 2 (एस.टी.), सत्यम बर्णवाल रैंक 3 (बी.सी.), प्रवीन कुमार सिंह रैंक 4 (बी.सी.), आयुष राज रैंक 5 (जेनरल), प्रभव राज रैंक 5 (बी.सी) के साथ कई अन्य गोल के छात्रों टॉप टेन में अपना जगह बनाया।

वहीं , इस सफलता पर प्रसन्नता जाहीर करते हुए गोल इन्सटीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपीन सिंह ने छात्रों को बधाई एवं उज्जल भविष्य के लिए शुभकामना दी। सफलता का श्रेय छात्रों के अथक प्रयास के साथ अभिभावकों का विश्वास एवं गोल टीम के प्रयास को देते हुए सिंह ने कहा कि हमारी टीम भविष्य में भी छात्रों को इसी तरह का रिजल्ट दिलाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि, हमारे छात्र पिछले कई वर्षों से लगातार टॉप रैंकर्स बन कर हम सभी को गौरवान्वित करते आ रहे हैं और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि गोल के द्वारा हमेशा 100% ऑथेंटिक रिजल्ट दिया जाता है। यहां के साधारण छात्रों का भी इतने अधिक संख्या में असाधारण रिजल्ट को देखते हुए लोगों के बीच गोल एक रिजल्ट फैक्ट्री के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। गोल इन्सटीट्यूट के आनंद वत्स ने बताया कि अगले वर्ष की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए टारगेट, टेस्ट सिरीज एवं एचीवर कोर्स के द्वारा संस्थान तैयारी करवा रही है वहीं नीट 2025 के छात्रों के लिए फाउण्डेशन बैच के द्वारा तैयारी करवाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home