HomeBiharके.के पाठक ने फिर जारी किया नया फरमान : सिर्फ निरीक्षण ही नहीं...

के.के पाठक ने फिर जारी किया नया फरमान : सिर्फ निरीक्षण ही नहीं अधिकारियों को ये काम भी होगा करना

लाइव सिटीज, पटना: सूबे के सरकारी विद्यालयों में शिक्षण समेत तमाम व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने के बाद अब विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अब एक और नया फरमान जारी कर दिया है। राज्य के स्कूलों में निरीक्षण कर रहे पदाधिकारियों को के.के पाठक ने निर्देश दिया है कि, अब पदाधिकारी जिस भी स्कूल में निरीक्षण के लिए जाएंगे तब उन्हें वहां के बच्चों को भी पढ़ाना होगा।

अपर सचिव के.के पाठक ने कहा है कि पदाधिकारी स्कूल के निरीक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति ,बच्चों को क्या कैसे पढ़ाया जा रहा है। बच्चों से सवाल जवाब के साथ खुद भी बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आधे-एक घंटे तक सभी पदाधिकारी बच्चों को पढ़ाएं। इसके अपर सचिव ने साथ विभाग के इंजीनियरों को भी छात्र-छात्राओं को लैब में पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

समीक्षा बैठक में कहा कि स्कूलों के निरीक्षण से बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति अच्छी हुई है पर यह भी शिकायत आ रही है कि अब भी कुछ स्कूलों में शिक्षक अच्छे ढंग से बच्चों को पढ़ा नहीं रहे हैं। जबकि स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, इसे सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चों का स्कूलों में पठन-पाठन कैसा चल रहा है, यह भी निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी अध्ययन जरूर करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण में बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद के इंजीनियर भी जाते हैं वे स्कूलों में प्रयोगशाला की स्थिति क्या है, इसको देखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home