HomeBiharपूर्व बीजेपी सांसद की अचानक ट्रेन में ही बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

पूर्व बीजेपी सांसद की अचानक ट्रेन में ही बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीवान के पूर्व बीजेपी सांसद और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव का दिल्ली से लौटने के क्रम में अचानक ट्रेन में ही तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद सीवान पहुंचते ही उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना आज अहले सुबह की बताई जा रही है. जब वो दिल्ली से सिवान वापस लौट रहे थे तब ही सिवान पहुंचते ही उनकी हालत खराब हो गई, जिसे देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव जैसे ही सीवान जंक्शन पहुंचे तो अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी स्थिति कंट्रोल में ना होने के कारण पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. 

वहीं, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के बेटे हैप्पी यादव ने बताया कि जब वह दिल्ली से लौट रहे थे तो उन्हें काफी तेज बुखार था और अचानक से सीवान पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर गए. हालांकि ये पहली बार नहीं है. इसके पहले भी कई बार ओम प्रकाश यादव गंभीर बीमार हो चुके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home