HomeBiharकेदारनाथ से लौट रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिर गंगा में...

केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिर गंगा में समाया, शेखपुरा के तीन युवक लापता, रेस्‍क्‍यू जारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा और गंगा में समा गया।

वाहन में चालक समेत कुछ 11 यात्री सवार थे, जिनमें से चार युवक बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा से हैं। शेखपुरा के चार युवकों में से तीन लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक युवक को बचा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ के दर्शन करने के बाद एक पर्यटक गाड़ी पर सवार होकर सभी यात्री लौट रहे थे। बरबीघा के भी चार युवक शामिल थे। हादसा ऋषिकेश के पास हुआ। घटना उस वक्त हुई जब पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और वाहन चालक ने हड़बड़ाहट में नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई में गिर गया।

शेखपुरा जिले से दर्शन करने गए यात्रियों की पहचान बरबीघा क्षेत्र के घारसेनी गांव निवासी पूर्व मुखिया बेबी देवी के पुत्र अक्षय कुमार, शिवपुरी मोहल्ला में रहने वाले सर्वा के अतुल कुमार, दिनकर नगर में रहने वाले नालंदा के सिलाव निवासी रौशन कुमार और डुमरी गांव निवासी सौरव कुमार के तौर है। जिन छह लोगों को बचाया गया है, उनमें रौशन कुमार भी शामिल है। वह अस्पताल में भर्ती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home