HomeBiharपटना जंक्शन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 6 करोड़ से अधिक...

पटना जंक्शन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना; इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पटना जंक्शन पर DRI ने बड़ी कार्रवाई की है और साढ़े 6 करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्करों को धर-दबोचा है। दुरंतो एक्सप्रेस में डीआरआई ने ये बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, पूछताछ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में डीआरआई को गुप्त जानकारी मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस से एक कंसाइनमेंट पटना जा रहा है, जिसके बाद सादे लिबास में अधिकारियों को तैनात किया गया। सूचना के आधार पर पहले आरोपियों की शिनाख्त की गई और फिर पटना जंक्शन पर दुरंतो एक्सप्रेस के आगमन के साथ ही डीआरआई ने संबंधित कोच में रेड मारी।

पटना जंक्शन पर खड़ी दुरंतो एक्सप्रेस में रेड के दौरान जब दोनों तस्करों के सामान की तलाशी ली गई तो डीआरआई के होश उड़ गये। इस दौरान लगभग साढ़े 6 करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट बरामद किए गये हैं। बताया जा रहा है कि म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते करोड़ों के सोने के बिस्किट लाए जा रहे थे।

फिलहाल दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद लगातार पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home