HomeBiharजहानाबाद में शादी का भोज खाकर 70 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जानें...

जहानाबाद में शादी का भोज खाकर 70 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जानें वजह और रहें सतर्क..

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जहानाबाद शहर के काको रोड स्थित वार्ड संख्या नौ में न्यू बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने और भोज खाने वाले करीब 70 लोग बीमार पड़ गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न निजी क्लिनिकों में कराया जा रहा है. शादी समारोह में रात में सभी लोगों ने भोज का आनंद लिया और सुबह अचानक कई लोग बीमार पड़ने लगे तो हड़कंप मच गया. शहर में चार दिन पहले भी इसी तरह की घटना एक भोज में घटी थी और कई लोग बीमार पड़ गए थे.

बताया जाता है कि काको रोड न्यू बस स्टैंड निवासी रविंद्र प्रसाद सोनी की बेटी की सोमवार को शादी थी. शादी समारोह पटना गया एनएच 83 पर स्थित एक उत्सव हॉल में मनाया जा रहा था. बारात पटना मालसलामी से आई थी. वहीं उत्सव हॉल में शादी के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया था.

शादी समारोह के भोज में बहुत सारे लोग सम्मिलित हुए और लोगों ने रात में भोज का आनंद लिया था. रात में सब कुछ ठीक-ठाक था. सुबह चार बजे से ही बहुत सारे लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई.

सभी के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी. बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने पर शादी वाले घर में अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गई. आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित चिकित्सकों की क्लिनिक में पहुंचाया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home