HomeBiharहाजीपुर में दूध व्यवसायी की हत्या, दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों...

हाजीपुर में दूध व्यवसायी की हत्या, दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने रास्ते में घेरकर मारी 5 गोली

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के हाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक दूध व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया. बाइक से दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दूध व्यवसायी को एक-एक कर पांच गोली मारी. मौके पर ही दूध व्यवसायी की मौत हो गई. घटना बरांटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है. रात के करीब 11 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है.

दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी बैद्यनाथ राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय के रूप में की गई है. वह अपने घर से बाइक पर दूध लेकर हाजीपुर के होटल में बेचने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही घेर कर गोली मार दी गई. बदमाशों ने रात का फायदा उठाया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. अस्पताल लाने पर जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों की सूचना दी गई. घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home