HomeBiharबिहार के सभी जिलों में आज भी बारिश का पूर्वानुमान, मेघ गर्जन...

बिहार के सभी जिलों में आज भी बारिश का पूर्वानुमान, मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विभाग ने 23 से 26 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था. 23, 24 और 25 मई को लगभग सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हुई. कुछ-कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हुई. आज शुक्रवार (26 मई) को भी बिहार के सभी जिलों में बहुत हल्की या उत्तर बिहार के एक-दो जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व इलाकों के जिलों में एक या दो स्थानों पर आज वर्षा हो सकती है. एक-दो स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है.

राजधानी पटना समेत दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम के इलाकों के दो-तीन जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है. तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं होगी तो बहुत कम भी नहीं रहेगा. गुरुवार (25 मई) की तरह ही आज का तापमान रहने वाला है.

25 मई को दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में हल्की और एक-दो जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके बाद भी तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं रही. राजधानी पटना के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई लेकिन 24 मई की अपेक्षा 25 मई को तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. गुरुवार को पटना का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के दो जिलों में 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home