HomeBiharगया में बर्थडे पार्टी के दौरान घर में घुसकर दबंग की फायरिंग,...

गया में बर्थडे पार्टी के दौरान घर में घुसकर दबंग की फायरिंग, 8 साल के बच्चे को लगी गोली

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर सरेआम गोलीबारी कर दी. इस दौरान इलाके में सनसनी फैल गई. गोलीकांड के दौरान आठ साल के बच्चे सहित एक महिला घायल हो गई. घटना के दौरान चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बीती रात बर्थ डे पार्टी चल रही थी, उसी दौरान अपराधियों ने घर में गोली चला दी. आठ वर्ष के बच्चे सहित घुसकर एक महिला को गोली लग गई. वहीं चार लोग घायल हो गए. घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल मे भर्ती कराया गया. वहीं वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

घटना के दौरान आठ वर्षीय बच्चे को दाहिने हाथ गोली लगी है. वहीं महिला के जबड़े में गोली लगी. तीन अन्य लोग जख्मी हैं. घटना के दौरान घायल सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके एक वर्षीय पोते का बर्थ डे गांव में मनाया जा रहा था. पार्टी चल रही थी, उसी दौरान अभिषेक यादव नाम का युवक आया और पार्टी में फायरिंग करने लगा. हम लोगों ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर शांत किया.

सुरेश ने बताया कि अभिषेक और चंदन यादव नाम का एक अपराधी अपने 20-25 साथियों के साथ आया और पिस्टल निकालकर गोली चलाने लगा. विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की. घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की. इसी बीच एक गोली नाती बिट्टू को लग गई.

वहीं दूसरी गोली बहू को लगी है. गोली लगते ही नाती और बहू जमीन पर गिर गए. यह देखते ही चंदन और उसके साथी गोली चलाते हुए मौके से भाग गए. सुरेश ने बताया कि चंदन यादव दबंग है. वह अक्सर गांव में रहने वाले किसी न किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देता रहता है. पुलिस इस मामले के जांच में गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home