HomeBiharभाकपा नेता की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया, जांच में...

भाकपा नेता की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया, जांच में जुटी पुलिस


लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि नेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. मधुबनी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक लापता सीपीआई नेता की लाश क्षत विक्षत हालत में मिली है. बड़े ही निर्मम तरीके से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और कोई उन्हें पहचान ना सके इस मंसा उनके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है.

बता दें कि 5 मई से ही सीपीआई नेता लापता थे. जिनकी तालश में पुलिस जुटी हुई थी और अब उनकी लाश मिली है. सीपीआई नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना कलुआही थाना के पुरसौलिया गांव की है. मृतिक की पहचान भाकपा के कलुआही अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे की रूप में कई है. 

परिजनों ने बताया कि राम टहल पूर्वे 5 मई को दोपहर घर से निकले थे. जब रात में घर नहीं लौटे तो 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया गया. जिसके बाद पहली बार रिंग हुआ लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिजनों ने पुलिस को भी लापता होने की सूचना दी थी. लोगों ने शव मिलने की सूचना कलुआही थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home