HomeBiharसीतामढ़ी में ऑटो पर चढ़ा ट्रक, सात की मौत, गुस्साये लोगों ने...

सीतामढ़ी में ऑटो पर चढ़ा ट्रक, सात की मौत, गुस्साये लोगों ने ट्रक फूंका, पुलिस को खदेड़ा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीतामढ़ी- पुपरी मार्ग में पकड़ी चौक के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बेकाबू ट्रक और ऑटो की हुई टक्कर में अब तक सात लोगों की मौत होने की सूचना है. कई लोग घायल हो गये हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.

घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. गुस्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया और ट्रक को फूंक डाला. इस कारण सड़क पर काफी देर तक आवाजाही बंद रही.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीतामढ़ी के पुपरी पथ पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक और ऑटों की सीधी टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीन लोगों की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी।

मृतकों में नईम मंसूरी के 11 वर्षीय सुफियान, समसुल मंसूरी के पुत्र 18 वर्षीय अफजल, रिजवान मंसूरी के पुत्र 11 वर्षीय इमामुद्दीन, एक वर्ष की सायिका, मो बदरे आलम 40 वर्ष समेत दो अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है. वहीं घायलों में मेहजबी 21 वर्ष पति जाबिर, राजिया खातून 30 वर्ष, अफिया 14 वर्ष पिता सलमान, मो असरफूल 10 वर्ष पिता अनवर मंसूरी, शाहिदा खातून 35 पति अनवर मंसूरी व अल्तमस 15 वर्ष पिता अनवर मंसूरी का नाम शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home