HomeBiharराहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? अहमदाबाद के...

राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? अहमदाबाद के मेट्रो कोर्ट में आज सुनवाई

लाइव सिटीज, पटना: मानहानि के मामले में क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी? गुजरात के लोगों को ठग बताने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ दाखिल हुए मानहानि केस में आज अहमदबाद कोर्ट में पहली सुनवाई होगी।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ 26 अप्रैल को अहमदाबाद के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने यह मामला दर्ज कराया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। मानहानि के इस मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट क्या एक्शन लेती है? इसका आज फैसला होगा।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में कथित तौर ‘गुजरात के लोगों को ठग’ बताने के मामले को लेकर सुनवाई होगी। कोर्ट ने मानहानि का केस दाखिल किए जाने पर सुनवाई लिए 1 मई की तारीख तय की थी।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि करते हुए मार्च में महीने में कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव के इसी बयान को गुजरात की अहमदाबाद की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। इस पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट में दोपहर बाद तीन बजे का समय निर्धारित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home